सूरजपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला पंचायत सूरजपुर के सभापति संचार एवं संक्राम विभाग तथा भाजपा अ.ज.जा. मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (छत्तीसगढ़) बाबूलाल सिंह मरापो ने जिलेवासियों एवं समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी सहयोग का पर्व है। यह पर्व परिवार और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी से इस पावन अवसर पर रिश्तों की गरिमा बनाए रखने तथा समाज में आपसी सद्भाव और एकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
बाबूलाल सिंह मरापो ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।
उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा— “प्रेम और विश्वास का यह पावन बंधन सदैव मजबूत बना रहे।”
