रैमती जयलाल कोर्राम ने दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं, भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का दिया संदेश
फरसगांव/कोंडागांव। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जनपद सदस्य रेमति जयलाल ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है।
रेमति जयलाल ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व परिवार और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से इस पावन अवसर पर रिश्तों की गरिमा बनाए रखने तथा सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने का संकल्प लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि “भाई की लंबी उम्र और तरक्की की कामना, बहन की खुशियों और सम्मान की सुरक्षा” ही रक्षाबंधन की मूल भावना है। यह पर्व हमें अपने रिश्तों के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का एहसास कराता है।
गौरतलब है कि वर्ष 2026 में रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
जनपद सदस्य रेमति जयलाल ने क्षेत्र के नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह पर्व सभी परिवारों में प्रेम, सौहार्द और खुशियां लेकर आए।
— रैमती जयलाल कोर्राम
जनपद सदस्य, फरसगांव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़
