रक्षाबंधन पर दिनेश कुमार कौशल ने दी शुभकामनाएं

 गीदम। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर जनपद पंचायत गीदम के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार कौशल ने क्षेत्रवासियों एवं जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।




उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी सम्मान का प्रतीक पर्व है। यह पर्व परिवार और समाज में रिश्तों की मजबूती तथा एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी और अपनत्व की भावना को और मजबूत करता है।

दिनेश कुमार कौशल ने सभी बहनों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सौहार्द और खुशियां लेकर आए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पर्व को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील भी की।

दिनेश कुमार कौशल

उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत गीदम