गीदम/दंतेवाड़ा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पवन कुमार कर्मा, जनपद सदस्य गीदम क्षेत्र क्रमांक 11 एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंत्री, जिला दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) ने समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि 15 अगस्त हमारे राष्ट्र के गौरव, स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय बलिदान तथा देशभक्ति की अमर गाथा का प्रतीक है। यह दिन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है।
पवन कुमार कर्मा ने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज में भाईचारा, विकास और सेवा की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। जय हिंद!
