कोंडागांव। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जनपद सदस्य कल्पना कोर्राम ने क्षेत्रवासियों सहित सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान, स्नेह और आपसी जिम्मेदारी का पवित्र प्रतीक है।
कल्पना कोर्राम ने कहा कि राखी का यह पावन धागा भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करता है। यह पर्व परिवार में आपसी प्रेम, सहयोग और सद्भाव बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार एवं समाज में भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का विशेष महत्व है और यह पर्व रिश्तों की गरिमा तथा एक-दूसरे के प्रति कर्तव्य एवं सम्मान की भावना को याद दिलाता है। वर्ष 2026 में रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जा रहा है।
कल्पना कोर्राम ने अपने संदेश में कहा, “यह रक्षाबंधन सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। भाई-बहन का प्रेम और विश्वास सदैव कायम रहे तथा हमारा समाज आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ आगे बढ़े।”
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों, भाई-बहनों एवं परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कल्पना कोर्राम
जनपद सदस्य, कोंडागांव
भाजपा अ.ज.जा. मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (छ.ग.)
सभापति, संचार एवं संक्राम विभाग, जिला पंचायत सूरजपुर
