स्वतंत्रता दिवस पर प्रेरणा धाबर्डे ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

 



रायपुर/छत्तीसगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाज सेविका एवं मिसेज यूनिवर्स 2022-23 प्रेरणा धाबर्डे ने देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का अवसर है।

प्रेरणा धाबर्डे ने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारा ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी शिक्षा, संस्कार, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में आगे आए। देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

प्रेरणा धाबर्डे छत्तीसगढ़ से बॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्रियों में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्हें मिसेज यूनिवर्स 2022-23 के खिताब से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने मिसेज इंडिया ग्लोबल क्वीन 2021 का खिताब भी अपने नाम किया है।

स्वतंत्रता दिवस के संदेश में उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। इसलिए हमें अपने देश के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को हमेशा बनाए रखना चाहिए।

उन्होंने अंत में सभी देशवासियों को “स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं” देते हुए “जय हिंद, जय भारत” का संदेश दिया।