बीजापुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर जिला पंचायत बीजापुर के उपाध्यक्ष पेरे पुल्लैया ने जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पेरे पुल्लैया ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने सभी बहनों और भाइयों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
उन्होंने कहा कि यह पर्व परिवार और समाज में आपसी स्नेह, सद्भाव तथा भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। सभी लोग मिल-जुलकर इस पर्व को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा महिलाओं और बेटियों के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति संकल्प लें।
उल्लेखनीय है कि पेरे पुल्लैया को मार्च 2025 में बीजापुर जिला पंचायत का उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया था।
पेरे पुल्लैया ने समस्त जिलेवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा—
**“रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।”**
.jpg)