माकड़ी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्लॉक गोंडवाना समन्वय समिति अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य माकड़ी पन्नालाल नेताम ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
पन्नालाल नेताम ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार परिवार और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सौहार्द की भावना को मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। उन्होंने क्षेत्र की सभी बहनों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
