रायपुर/छत्तीसगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर टीजीबी मीडिया एवं CG इंटरव्यू की डायरेक्टर पुष्पा साहू ने प्रदेश एवं देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर है।
पुष्पा साहू ने अपने संदेश में कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आज हमें उन महान सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए अपना योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है, इसलिए टीजीबी मीडिया के माध्यम से समाज और देशहित से जुड़े सकारात्मक मुद्दों को सामने लाने तथा जनहित की आवाज को मजबूती देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सद्भाव और विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ें तथा देश की तरक्की में अपना योगदान दें।
पुष्पा साहू ने कहा, “आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने, समाज में भाईचारा बनाए रखने और विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लें।”
अंत में उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा—“वंदे मातरम्, भारत माता की जय और जय हिन्द।”
