सुकमा। जिला पंचायत सदस्य सोयम भीमा ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं सुकमा जिले के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन अमर शहीदों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं।
सोयम भीमा ने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा समाज में भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के लिए संकल्प लें।
सोयम भीमा ने पुनः सभी नागरिकों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा तिरंगा सदैव शान से लहराता रहे और भारत विश्व में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे।
जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳
