अंतागढ़, कांकेर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद पंचायत अंतागढ़ की अध्यक्ष मनोरमा मण्डावी ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
मनोरमा मण्डावी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आजादी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और विकास की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के माध्यम से सशक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश की प्रगति में सभी को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
मनोरमा मण्डावी ने सभी नागरिकों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की निरंतर उन्नति, समृद्धि एवं सभी के सुख-शांति की कामना की। उन्होंने सभी से राष्ट्रध्वज का सम्मान करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
