दंतेवाड़ा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद सदस्य जया कश्यप ने समस्त प्रदेशवासियों, विशेष रूप से दंतेवाड़ा जिले के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में जया कश्यप ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन अमर शहीदों के अद्वितीय त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान और गर्व के साथ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का अवसर है।
उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे देश के विकास, सामाजिक समरसता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
जया कश्यप ने अपने संदेश के अंत में कहा, "आइए, स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लें। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद! वंदे मातरम्!"
