राधा रवि के नेतृत्व में सावन के तीसरे सोमवार पर निकली भव्य कांवड़ यात्रा, महेशपुर से देवगढ़ धाम तक गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
उदयपुर/सरगुजा। सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06, उदयपुर एवं रविदास समाज छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष राधा रवि के नेतृत्व में महेशपुर से देवगढ़ धाम तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में गांव की दीदियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कांवड़ यात्रा की शुरुआत महेशपुर में भगवान भोलेनाथ के विधिवत जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के साथ हुई। राधा रवि ने बाबा भोलेनाथ की आराधना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। इसके बाद सभी गांव की दीदियों और श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ यात्रा देवगढ़ धाम के लिए रवाना हुई।
पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कांवड़ लेकर श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए। यात्रा मार्ग पर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
देवगढ़ धाम पहुंचने पर राधा रवि सहित सभी श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
इस अवसर पर राधा रवि ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और आस्था का विशेष पर्व है। कांवड़ यात्रा श्रद्धा, सेवा, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली आए, यही उनकी कामना है।
कांवड़ यात्रा में महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। गांव की दीदियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और धार्मिक एकजुटता का संदेश भी देखने को मिला।
सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर आयोजित यह कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का विशेष अवसर बनी। महेशपुर से देवगढ़ धाम तक निकली इस यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आया।
राधा रवि ने समस्त क्षेत्रवासियों को सावन के तीसरे सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
हर-हर महादेव!












