स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह ने दी शुभकामनाएँ, देश की एकता और विकास का दिया संदेश

 



जशपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह ने जिले एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त भारत के गौरव, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। यह दिन हमें देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन करने की प्रेरणा देता है।


अनीता सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हमें संविधान के आदर्शों का पालन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है और सभी को मिलकर विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।


उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, शिक्षा, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा, सद्भाव और सहयोग की भावना ही देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।


 जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह ने समस्त देशवासियों, विशेष रूप से जशपुर जिले के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। :::

Post a Comment

Previous Post Next Post