रक्षाबंधन पर सोनिया साहू ने दी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की शुभकामनाएं

 

बिलासपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर श्री संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्ष, बिलासपुर साहू समाज की उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ की सह-संयोजक सोनिया साहू ने सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।






सोनिया साहू ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व परिवार और समाज में आपसी प्रेम एवं सद्भाव को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते को विशेष स्थान प्राप्त है। रक्षाबंधन का पर्व हमें एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और परिवार की एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर सोनिया साहू ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सौहार्द और खुशियां लेकर आए।