स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने वीर शहीदों को किया नमन

 बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लगरा, बैमा, नगोई सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रमों में सहभागिता कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।









इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि “भारत भूमि हम सभी भारतीयों को प्राणों से भी प्यारी है। भारत माता की रक्षा, सम्मान और गौरव के लिए हम सभी को सदैव तत्पर रहना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि वीर हुतात्माओं, अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अतुलनीय योगदान को स्मरण करने का पावन अवसर है।”


उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आज प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प ले।


श्री श्रीवास ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश के भविष्य की नींव है। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।


कार्यक्रमों में श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ मुकेश अग्रवाल, कौशल श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास, महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, पंडित जितेंद्र शर्मा, मुखराम सूर्यवंशी, ओमप्रकाश श्रीवास, शत्रुघ्न साहू, लक्ष्मी यादव, अशोक यादव, श्रीमती इंदुबाला ठाकुर, प्राचार्य धनंजय कुंभकार, सुनीता वस्त्रकार, जायसवाल मैडम, त्रिपाठी मैडम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने भारत माता के जयकारों के साथ अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।