भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जनपद सदस्य गीदम क्षेत्र क्रमांक 11 एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंत्री, जिला दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ पवन कुमार कर्मा ने जिलेवासियों एवं क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

 दंतेवाड़ा। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जनपद सदस्य गीदम क्षेत्र क्रमांक 11 एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंत्री, जिला दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ पवन कुमार कर्मा ने जिलेवासियों एवं क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।






पवन कुमार कर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प को मजबूत करने का पावन अवसर है। यह पर्व परिवार में आपसी स्नेह और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का विशेष महत्व है। यह पर्व हमें अपने रिश्तों की गरिमा बनाए रखने और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए तथा भाई-बहन का प्रेम सदैव बना रहे।

पवन कुमार कर्मा ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील भी की।