रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06, उदयपुर की राधा रवि ने क्षेत्रवासियों सहित प्रदेश के सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
उदयपुर/सरगुजा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06, उदयपुर की राधा रवि ने क्षेत्रवासियों सहित प्रदेश के सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी अपनत्व का प्रतीक पर्व है। यह पर्व परिवार और समाज में प्रेम, एकता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
राधा रवि ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर हम सभी को रिश्तों की गरिमा को बनाए रखने तथा समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशियां लेकर आए।
उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों एवं भाई-बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की।
राधा रवि
जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 06, उदयपुर, जिला सरगुजा
प्रदेश अध्यक्ष सर्व (महिला प्रकोष्ठ), रविदास समाज छत्तीसगढ़
