विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राहुल ध्रुव ने समस्त आदिवासी समाज सहित प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि विश्व आदिवासी दिवस हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, रीति-रिवाजों तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़े आदिवासी समाज के गौरवशाली योगदान को सम्मान देने का अवसर है। आदिवासी समाज ने सदियों से प्रकृति संरक्षण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
राहुल ध्रुव ने सभी से आदिवासी संस्कृति, परंपराओं एवं मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की एकता, भाईचारा और विकास ही इस दिवस का वास्तविक संदेश है।
