मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल, उद्यान निर्माण के लिए 95.30 लाख रुपये स्वीकृत

 रायपुर, 20 जुलाई 2026। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में उद्यान निर्माण के लिए 95 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सारंगढ़ में उद्यान निर्माण की गई घोषणा के अनुपालन में विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के अधोसंरचना मद से यह राशि मंजूर की है।



उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालनालय ने स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं।


अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उद्यान निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को शीघ्र बेहतर एवं आधुनिक सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध हो सके।