छत्तीसगढ़ के जाने माने लोकप्रिय, सरल स्वभाव के धनी, मिलनसार, लाखो युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी से टीजीबी मीडिया प्रभारी अमित कुमार की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सम्मान समारोह सीजन-02 के आयोजन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
रायपुर,छत्तीसगढ़ । आज मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय, मिलनसार एवं सरल स्वभाव के धनी विधायक तथा छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से टीजीबी मीडिया के मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात आत्मीय एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान टीजीबी मीडिया द्वारा आयोजित किए जाने वाले बहुप्रतीक्षित "छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सम्मान समारोह – सीजन 02" को लेकर विशेष चर्चा हुई। टीजीबी मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान समारोह प्रदेश के उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों को समर्पित होगा, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पत्रकारिता, समाजसेवा, कला, संस्कृति, खेल, महिला सशक्तिकरण, प्रशासन, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है।
अमित कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से आग्रह किया कि वे अपने व्यस्त शासकीय कार्यक्रमों के बीच इस भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के लिए समय प्रदान करें। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजन हेतु उनके सुविधाजनक समय एवं तिथि को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने आयोजन के उद्देश्य की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने की एक सराहनीय पहल बताया तथा अपनी ओर से शुभकामनाएँ भी दीं।
टीजीबी मीडिया प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री की उपलब्धता के अनुसार कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की जाएगी। आयोजन समिति तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है और बहुत जल्द छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सम्मान समारोह – सीजन 02 की आधिकारिक तिथि, समय एवं आयोजन स्थल की घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम से संबंधित समस्त जानकारी एवं आमंत्रण प्रक्रिया भी सार्वजनिक कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि टीजीबी मीडिया का उद्देश्य केवल समाचारों का प्रसारण करना नहीं, बल्कि समाज के उन व्यक्तित्वों को सम्मानित करना भी है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है। यही सोच इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह की प्रेरणा है। यह आयोजन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का उत्साहवर्धन भी करेगा।
उल्लेखनीय है कि टीजीबी मीडिया द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सम्मान समारोह – सीजन 02 में प्रदेशभर से जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, शिक्षकों, पत्रकारों, समाजसेवियों, कलाकारों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, युवा प्रतिभाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों को आमंत्रित किए जाने की तैयारी चल रही है। आयोजन को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
टीजीबी मीडिया ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे आगामी आधिकारिक घोषणा पर अपनी नजर बनाए रखें। समारोह की तिथि, समय, स्थान, पंजीयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारियाँ बहुत जल्द टीजीबी मीडिया के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं अन्य माध्यमों से साझा की जाएंगी।
.jpg)