प्रेरणा धाबर्डे जी ने Fashionotsav 2026 की सराहना करते हुए कहा – विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और मेहनत से किया शानदार कार्य
रायपुर। MATS University के MATS School of Design द्वारा आयोजित Fashionotsav 2026 का भव्य आयोजन ग्रैंड इम्पेरिया, वीआईपी रोड रायपुर में संपन्न हुआ। फैशन, रचनात्मकता और युवा प्रतिभाओं के इस शानदार मंच पर देशभर के उभरते डिज़ाइनर्स और मॉडल्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस प्रतिष्ठित आयोजन में Mrs. Universe 2022-23 प्रेरणा धाबर्डे ने लगातार 6वीं बार Jury Member के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। पिछले छह वर्षों से Fashionotsav से जुड़ी प्रेरणा धाबर्डे युवा प्रतिभाओं का मार्गदर्शन कर रही हैं और उनके हुनर को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने द्वारा डिज़ाइन और तैयार किए गए आकर्षक परिधानों को रैंप पर प्रस्तुत किया। पारंपरिक, आधुनिक और थीम आधारित परिधानों ने दर्शकों और ज्यूरी सदस्यों का दिल जीत लिया। प्रतिभागियों का आत्मविश्वास, प्रस्तुति शैली और रचनात्मक सोच कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
इस अवसर पर प्रेरणा धाबर्डे ने कहा कि MATS University का Fashionotsav केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि हर वर्ष यहां नए-नए विचार, नई ऊर्जा और अद्भुत रचनात्मकता देखने को मिलती है।
उन्होंने कहा, "इस बार भी बच्चों ने बहुत अच्छा कार्य किया है। उनके द्वारा स्वयं डिज़ाइन किए गए परिधान उनकी मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच को दर्शाते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आत्मविश्वास देते हैं और उनके सपनों को नई उड़ान प्रदान करते हैं।"
प्रेरणा धाबर्डे ने यह भी कहा कि आज के युवा केवल फैशन को फॉलो नहीं कर रहे, बल्कि अपने नवाचार और कल्पनाशीलता से नए ट्रेंड्स भी तैयार कर रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें लगातार मेहनत करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और MATS University द्वारा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की पहल को सराहनीय बताया। Fashionotsav 2026 में फैशन, कला, नवाचार और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
छत्तीसगढ़ की गौरव Mrs. Universe 2022-23 प्रेरणा धाबर्डे की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उनकी प्रेरणादायक यात्रा आज हजारों युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
🎥 वीडियो देखें:
https://youtube.com/shorts/qN08wOQgYhE?si=tHj8hb-TyJyR0pKn�











