सविता साय बनीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज महिला प्रभाग की प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में राज्य स्तरीय आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन हरवंश सिंह मिरी पुनः बने प्रदेश अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति की राज्य स्तरीय विशाल आमसभा का भव्य आयोजन रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के 19 जिलों एवं विभिन्न महासभाओं के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, महिला प्रभाग, युवा प्रभाग तथा बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।







कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के आराध्य दूल्हा देव, पुरखा शक्ति एवं समाज की विभूतियों की पारंपरिक पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

स्वागत भाषण में प्रदेश महासचिव नकुल चंद्रवंशी ने समाज की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रदेश अध्यक्ष हरवंश सिंह मिरी ने सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास को प्राथमिकता देते हुए समाज को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन एवं प्रदेश के सभी जिला एवं महासभा अध्यक्षों की सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी

प्रदेश कार्यकारिणी

हरवंश सिंह मिरी – प्रदेश अध्यक्ष

थानसिंह दीवान – प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

शिव कुमार कंवर – प्रदेश महासचिव

प्रेम सिंह कंवर – प्रदेश कोषाध्यक्ष

महिला प्रभाग

सविता साय – प्रदेश अध्यक्ष

उत्तरा पैकरा – कार्यकारी अध्यक्ष

अंजना चंद्रवंशी – महासचिव

युवा प्रभाग

तिमिरेन्दू शेखर कंवर – वरिष्ठ युवा अध्यक्ष

सत्य प्रकाश पैकरा – युवा अध्यक्ष

दुलार सिंह पैकरा – कार्यकारी अध्यक्ष

रुपेश कंवर – महासचिव

नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन से पूरे कंवर समाज में उत्साह और खुशी का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता, शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक जागरूकता एवं समग्र उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समिति की ओर से सभी अतिथियों एवं समाजजनों के लिए भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम का संचालन मनोहर पैकरा ने किया तथा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। :::