सक्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष जागेश्वर सिंह राज ने जिलेवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने का प्रभावी माध्यम है।
जागेश्वर सिंह राज ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव भी दूर होता है और व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि "योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं" का संदेश जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जागेश्वर सिंह राज
जिलाध्यक्ष, आदिवासी कांग्रेस, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)
