बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण जिला बिलासपुर की जिला मीडिया प्रभारी नीतू सिंह क्षत्रिय ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग का अर्थ है स्वयं के भीतर ऊर्जा को समाहित कर जीवन को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक बनाना।
उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव, चिंता और विभिन्न बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है। नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और आत्मिक रूप से समृद्ध बनता है।
नीतू सिंह क्षत्रिय ने सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुनः हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
"योग अपनाएं, निरोग जीवन पाएं।" 🧘♀️🌿
— नीतू सिंह क्षत्रिय
जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा महिला मोर्चा
ग्रामीण जिला बिलासपुर
