छत्रपति शाहू महाराज जयंती पर प्रेरणा धावड़े ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता और शिक्षा के मूल्यों को अपनाने का किया आह्वान


छत्तीसगढ़ । छत्रपति शाहू महाराज की जयंती के अवसर पर समाज सेविका, अभिनेत्री एवं मिसेज यूनिवर्स 2022-23 प्रेरणा धावड़े ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि छत्रपति शाहू महाराज भारतीय समाज में सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के अग्रदूत थे। उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।










प्रेरणा धावड़े ने कहा कि छत्रपति शाहू महाराज ने वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शिक्षा और आरक्षण जैसे दूरदर्शी कदम उठाए। उन्होंने समाज में समान अवसर और सामाजिक समरसता की मजबूत नींव रखी, जिसका लाभ आज भी करोड़ों लोगों को मिल रहा है।


उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को छत्रपति शाहू महाराज के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, समानता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


प्रेरणा धावड़े ने सभी नागरिकों से सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर समरस और शिक्षित समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहू महाराज का जीवन हमें सेवा, न्याय और मानवता का संदेश देता है, जो सदैव समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा।