बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 49 बिलासपुर के पार्षद सुनील सोनकर ने समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में पार्षद सुनील सोनकर ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ जीवन का आधार है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।
उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में योग की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति का संपूर्ण विकास होता है। योग स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पार्षद सुनील सोनकर ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करें।
अंत में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।
"योग करें, निरोग रहें और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।" – सुनील सोनकर, पार्षद वार्ड क्रमांक 49, बिलासपुर।
