अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. गौतम सिंह पैकरा जी ने दी शुभकामनाएं
कोरिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम सिंह पैकरा ने जिलेवासियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का सशक्त माध्यम है।
डॉ. पैकरा ने अपने संदेश में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। योग न केवल बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का भी संचार करता है।
उन्होंने युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्रतिदिन योग करें और अपने परिवार को भी योग के प्रति जागरूक बनाएं। योग के माध्यम से स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
अंत में डॉ. गौतम सिंह पैकरा ने सभी नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखी और निरोग जीवन की कामना की।

