रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की पहली अभिनेत्री, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई, मिसेज यूनिवर्स 2022–23 एवं मिसेज इंडिया ग्लोबल क्वीन 2021 प्रेरणा धाबर्डे ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में प्रेरणा धाबर्डे ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग हमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। नियमित योग अभ्यास से तनाव कम होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में योग को अपनाना समय की आवश्यकता है। योग के माध्यम से हम न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि एक स्वस्थ, सशक्त और खुशहाल समाज के निर्माण में भी योगदान दे सकते हैं।
प्रेरणा धाबर्डे ने सभी नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने अपने संदेश के अंत में कहा कि "योग अपनाएं, निरोग रहें और स्वस्थ जीवन की ओर आगे बढ़ें।"
