बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर समाज सेविका जय श्री सरकार ने समस्त प्रदेशवासियों एवं बिलासपुर क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।
जय श्री सरकार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग का महत्व और भी बढ़ गया है। नियमित योग अभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति स्वस्थ, संतुलित और खुशहाल जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि भारत ने योग के माध्यम से पूरी दुनिया को स्वास्थ्य और मानव कल्याण का संदेश दिया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें अपनी इस महान परंपरा पर गर्व करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
समाज सेविका जय श्री सरकार ने सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
