महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा का हुआ ऐतिहासिक स्वागत टीम त्रिलोक श्रीवास, धर्म जागृति मंच एवं छत्तीसगढ़ सर्वसेन समाज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन
बिलासपुर। मां भारती के वीर सपूत, शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर सर्व राजपूत समाज बिलासपुर द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा का इस वर्ष भी टीम त्रिलोक श्रीवास, धर्म जागृति मंच एवं छत्तीसगढ़ सर्वसेन समाज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
सिटी कोतवाली चौक के समीप शोभायात्रा के स्वागत हेतु विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान आतिशबाजी, पुष्प वर्षा एवं लीची शरबत वितरण कर श्रद्धालुओं और शोभायात्रा में शामिल लोगों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।
इस अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि “महाराणा प्रताप केवल राजपूत समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए वीरता, राष्ट्रभक्ति, त्याग और स्वाभिमान के सर्वोच्च प्रतीक हैं। उनका जीवन हर भारतीय को संघर्ष, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। ऐसे महान योद्धा पर संपूर्ण देश को गर्व है।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश दुबे (टाटा), रविंद्र सिंह ठाकुर, मनोज श्रीवास, पंकज सिंह, किशोर घोरे, प्रशांत पांडे, गोरेलाल श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, नवीन दुबे, मनीष भट्ट, पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू), आयुष सिंह राज, चरण सिंह राज, उपेंद्र यादव, शुभम श्रीवास, मयंक वर्मा, दीपक कश्यप, पंडित विजय तिवारी, दिनेश कश्यप, महेश मिश्रा, मंगल बाजपेयी, संजय तिवारी, दीपक पांडे, थानेश्वर सिंह ठाकुर, रवि बघेल, चंद्रप्रकाश केसरवानी, कौशल साहू, उत्तम सिंह ठाकुर, रामकुमार श्रीवास, आनंद श्रीवास, अजय श्रीवास, अनिल श्रीवास, अजय गुप्ता, अमन साहू, सोनू श्रीवास, रोशन श्रीवास, धनंजय कश्यप, सोनू साहू, हृदेश कश्यप, राजेश श्रीवास, निखिल श्रीवास, राहुल श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, तय्यब खोखर, मोहसिन खान, राहुल गोरख, रामेश्वर केसरी, दलजीत सिंह, प्रियंक श्रॉफ, मुकेश अग्रवाल, विकास पांडे, पंकज कटेलिया, कन्हैया दुबे, चंद्रप्रकाश केसरवानी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी समाजों के लोगों की सहभागिता ने सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और महाराणा प्रताप के आदर्शों के प्रति सम्मान का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, श्रद्धा और देशभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
