मीडिया कवरेज और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए टी.जी.बी. मीडिया की डायरेक्टर पुष्पा साहू जी सम्मानित वन्देमातरम् मित्र मण्डल की 254वीं संयुक्त साप्ताहिक बैठक में मिला विशेष सम्मान महेंद्र जैन जी प्रदेश अध्यक्ष व सहयोगियों ने किया सम्मान
बिलासपुर/चकरभाठा। वन्देमातरम् मित्र मण्डल की 254वीं संयुक्त साप्ताहिक बैठक के दौरान टी.जी.बी. मीडिया की डायरेक्टर पुष्पा साहू को मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं जनहित के मुद्दों की प्रभावी कवरेज के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वन्देमातरम् मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन एवं उनके सहयोगियों ने पुष्पा साहू को वन्देमातरम् की प्रतीकात्मक दीवार घड़ी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने पुष्पा साहू के पत्रकारिता क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। टी.जी.बी. मीडिया द्वारा लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है तथा पुष्पा साहू इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं।
सम्मान ग्रहण करते हुए पुष्पा साहू ने वन्देमातरम् मित्र मण्डल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जैन एवं समस्त सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि टी.जी.बी. मीडिया परिवार के प्रत्येक सदस्य की मेहनत और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि टी.जी.बी. मीडिया आगे भी जनसरोकारों से जुड़े विषयों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ जनता तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की बहनों, गौ-सेवकों एवं नशा मुक्त होकर समाज में सकारात्मक संदेश देने वाले बंधुओं का भी सम्मान किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं वन्देमातरम् मित्र मण्डल के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा की भावना से ओतप्रोत रहा। अंत में सभी ने समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
