नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले को लेकर सेन समाज में भारी आक्रोश, मंगलवार 23जून को निकलेगी रैली दोषियों पर कड़ी कार्रवाई एवं स्कूल प्रबंधन की जांच की मांग, कलेक्टर और एसपी को सौंपा जाएगा ज्ञापन

 बिलासपुर। सिरगिट्टी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से लंबे समय तक शारीरिक शोषण किए जाने की घटना को लेकर सर्वसेन समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मामले में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक श्रीवास धर्मशाला, बिलासपुर में आयोजित की गई।









बैठक में समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि घटना के दोषी आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा घटना की जानकारी होने के बावजूद आवश्यक कार्रवाई नहीं करने वाले संबंधित शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

इसी क्रम में मंगलवार, 23 जून को नेहरू चौक से एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जो कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेगी।

सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि, "बेटी किसी भी समाज की हो, वह पूरे समाज की बेटी होती है। शिक्षा के मंदिर में यदि शिक्षक द्वारा ऐसा जघन्य अपराध किया जाता है तो यह अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भी यदि संबंधित जिम्मेदार लोगों द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो यह गंभीर प्रश्न खड़े करता है। दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।"

बैठक में प्रमुख रूप से संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, प्रदेश महासचिव राजू श्रीवास, बलदाऊ श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, व्यावसायिक संघ के संभागीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास, संभागीय सचिव चंद्रमणि श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, रवि श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, मणिशंकर श्रीवास, रमेश श्रीवास, शुभम श्रीवास, बनाऊ राम श्रीवास, आशीष श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास, प्रभात श्रीवास, प्रदीप श्रीवास, मोहन श्रीवास, पार्षद मनोहर श्रीवास, ईश्वर श्रीवास, आनंद श्रीवास, संतोष श्रीवास सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।