रायपुर, 11 जून 2026।
छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फ़िल्म "महूँ दिलवाला तहूँ दिलवाली" 12 जून 2026 (शुक्रवार) से पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।
फ़िल्म का निर्माण S J Films (LLP) के बैनर तले किया गया है। इसके निर्माता रॉकी दासवानी एवं नीरज विक्रम हैं, जबकि फ़िल्म का लेखन एवं निर्देशन भी नीरज विक्रम द्वारा किया गया है।
प्रेम, परिवार और भावनाओं से जुड़ी कहानी
"महूँ दिलवाला तहूँ दिलवाली" एक पारिवारिक एवं रोमांटिक मनोरंजक फ़िल्म है, जिसमें प्रेम, रिश्तों, संघर्ष और भावनाओं को छत्तीसगढ़ी संस्कृति की पृष्ठभूमि में खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। फ़िल्म को हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे दर्शकों को मनोरंजन के साथ भावनात्मक जुड़ाव का अनुभव भी मिलेगा।
दमदार कलाकारों की मौजूदगी
फ़िल्म में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कई लोकप्रिय कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे, जिनमें आयुष राजवैद्य, प्राची ठाकुर, प्रकाश अवस्थी, करण ख़ान, संजय महानंद, शालिनी विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, वैष्णवी जैन, अंजलि चौहान, उपासना वैष्णव, उर्वशी साहू, विक्रांत सेंद्रे, प्रदीप शर्मा एवं हेमलाल कौशल शामिल हैं।
संगीत और बैकग्राउंड स्कोर फ़िल्म की विशेषता
फ़िल्म का संगीत सुप्रसिद्ध संगीतकार सुनील सोनी ने तैयार किया है। फ़िल्म में कुल सात गीत हैं, जिन्हें रिलीज़ से पूर्व ही दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
गीतों को अपनी मधुर आवाज़ दी है सुनील सोनी, अलका चंद्राकर, अनुज शर्मा, गरिमा दिवाकर, कंचन जोशी एवं मोनिका सोनी ने।
वहीं फ़िल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक पहली बार सागर बोस द्वारा तैयार किया गया है, जिसे फ़िल्म की प्रमुख विशेषताओं में से एक माना जा रहा है और जो छत्तीसगढ़ी सिनेमा को एक नए स्तर तक ले जाने की क्षमता रखता है।
संवाद लेखन
फ़िल्म के संवाद लेखन में देवेश तिवारी अमोरा का विशेष योगदान रहा है।
रायपुर में होगा विशेष प्रीमियर शो
फ़िल्म का विशेष प्रीमियर शो 12 जून को सुबह 11:30 बजे रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर फ़िल्म से जुड़े कलाकार, तकनीकी टीम, मीडिया प्रतिनिधि, सोशल मीडिया क्रिएटर्स एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विशेष अवसर पर रिलीज़
शालिनी राकेश न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, फ़िल्म की रिलीज़ तिथि 12 जून निर्धारित किए जाने के पीछे एक विशेष भावनात्मक कारण भी है। यह दिन छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। फ़िल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस अवसर पर फ़िल्म का लोकार्पण एवं प्रदर्शन उनके जन्मदिवस वर्ष को समर्पित करते हुए किया जा रहा है।
निर्माता का संदेश
फ़िल्म के निर्माता एवं निर्देशक ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा—
"यह फ़िल्म छत्तीसगढ़ की मिट्टी, संस्कृति और भावनाओं से जुड़ी एक सच्ची मनोरंजक प्रस्तुति है। हमें विश्वास है कि दर्शक इस फ़िल्म को भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे।"
रिलीज़
12 जून 2026 (शुक्रवार)
संपूर्ण छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में
मीडिया संपर्क
S J Films (LLP)
रॉकी दासवानी
निर्माता
नीरज विक्रम
निर्माता / लेखक / निर्देशक
प्रेषक:
शालिनी राकेश न्यूज़ एजेंसी, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) :::
