आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी को समाज सेविका भारती सालूँके ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं,

 बिलासपुर। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक एवं विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर की समाज सेविका भारती सालूँके ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।











भारती सालूँके ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री श्री रविशंकर जी ने अपने आध्यात्मिक विचारों, मानव सेवा और शांति के संदेश से पूरे विश्व में लोगों को प्रेरित किया है। उनके मार्गदर्शन में लाखों लोग जीवन जीने की सकारात्मक कला सीख रहे हैं। उन्होंने समाज में प्रेम, भाईचारा, मानवता और सेवा भावना को मजबूत करने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि श्री श्री रविशंकर जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। तनावमुक्त और खुशहाल जीवन के लिए उनके द्वारा दिए गए संदेश आज युवाओं सहित हर वर्ग के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं।

इस अवसर पर भारती सालूँके ने ईश्वर से श्री श्री रविशंकर जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाज सेवा करते रहने की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी उनके विचार समाज को नई दिशा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे।