डूमर तालाब में बच्चों की प्रतिभा का हुआ सम्मान कर्म प्रथम चैरिटेबल फाऊंडेशन ने चित्रकला प्रतियोगिता एवं मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
रायपुर। कर्म प्रथम चैरिटेबल फाऊंडेशन, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा रविवार, 10 मई 2026 को बजरंग चौक स्थित डूमर तालाब क्षेत्र में बच्चों के लिए विशेष चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक बच्चों ने उत्साहपूर्वक चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही उन मेधावी विद्यार्थियों को भी संस्था द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने अपने विद्यालयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। बच्चों को सम्मानित करते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। संस्था भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी।
कार्यक्रम में संस्था के सीएमडी डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता, मेंटर सिमरन कौर, अविनाश अग्रवाल, चांदनी छुरा, डायरेक्टर सविता गुप्ता, शिमला अग्रवाल, पुष्पा निषाद, पुष्पा टांडी, पूनम रक्षित, वालंटियर रचित गुप्ता, अभिलाष गुप्ता, तपेश कुमार, रोशनी छुरा सहित संस्था की पूरी टीम उपस्थित रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था ने सभी सहयोगियों, अभिभावकों, बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।













