बिलासपुर की लोकप्रिय फैशन मॉडल कविता मिश्रा को मिला ‘मिसेज इंडिया इंटरनेशनल’ का खिताब, फिल्म अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल के हाथों हुईं सम्मानित

 बिलासपुर की समाज सेविका, चर्चित फैशन मॉडल एवं मेकअप आर्टिस्ट कविता मिश्रा ने गोवा में आयोजित “मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल विद बिजनेस अवॉर्ड 2026” के भव्य मंच पर सम्मान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री एवं फिल्म निर्देशक दीपशिखा नागपाल के हाथों प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के बाद बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।



















गोवा में 6 मई 2026 को आयोजित “टीन, मिस एवं मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026” सीजन-5 के ग्रैंड फिनाले में देशभर से फैशन, सामाजिक सेवा और बिजनेस क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें सेलिब्रिटी गेस्ट दीपशिखा नागपाल, VVIP गेस्ट सौरभ शर्मा एवं पल्लवी शर्मा, VIP गेस्ट श्रुति दुबे, महाराष्ट्र सरकार की क्लास-1 अधिकारी एवं समाज सेविका शिखा एस. पिपलवार, फैशन कोरियोग्राफर केतन अरमारकर और एंकर रानी साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे।


इस प्रतिष्ठित मंच पर बिलासपुर की कविता मिश्रा को उनके सामाजिक कार्यों, फैशन इंडस्ट्री में योगदान और मेकअप आर्टिस्ट के रूप में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कविता मिश्रा ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। वे लंबे समय से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, फैशन और सौंदर्य कला के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं।


सम्मान प्राप्त करने के बाद कविता मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ उनकी नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की है। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों की बेटियां भी बड़े सपने देखकर उन्हें पूरा कर सकती हैं। उन्होंने अपने परिवार, सहयोगियों और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।


कविता मिश्रा की इस उपलब्धि से उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। घर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। सामाजिक संगठनों, फैशन जगत से जुड़े लोगों तथा शहरवासियों ने भी कविता मिश्रा को इस बड़ी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


बिलासपुर की बेटी कविता मिश्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर किसी भी मंच पर सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि ने प्रदेश की युवा पीढ़ी, खासकर महिलाओं और युवतियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है।