पीरियड्स_पर_खुलकर” अभियान के लिए तैयार हुए मास्टर ट्रेनर्स मासिक धर्म स्वच्छता, लैंगिक समानता और किशोर स्वास्थ्य पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

 रायपुर, 14 मई 2026।

यूनिसेफ एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्यभर से आए स्काउट्स एवं गाइड्स लीडर्स को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, लैंगिक समानता तथा किशोर स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य “तारुण्य वार्ता #पीरियड्स_पर_खुलकर” अभियान को प्रदेश के सभी जिलों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। अभियान का समापन 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर किया जाएगा।








कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से जिला संगठन आयुक्त (स्काउट एवं गाइड) तथा महिला लीडर्स ने सहभागिता की। प्रशिक्षण की शुरुआत यूनिसेफ की वॉश ऑफिसर बिरजा कबी सतपथी द्वारा प्रतिभागियों से संवाद के साथ हुई। उन्होंने मासिक धर्म से जुड़े प्रथम अनुभवों और जानकारी के स्रोतों पर चर्चा करते हुए सामाजिक झिझक एवं भ्रांतियों पर खुलकर बात की तथा प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया।

यूनिसेफ के एसबीसी कंसल्टेंट अभिषेक त्रिपाठी ने सामाजिक मानदंड, समुदाय की भागीदारी और युवा सहभागिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा करना समय की आवश्यकता है। वहीं यूनिसेफ के आशिष कुमार ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दूसरे दिवस रायपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.वी. मसीह ने मासिक धर्म से जुड़ी तकनीकी एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्टेट कोऑर्डिनेटर मेंबरशिप ग्रोथ मोहम्मद सादिक शेख तथा स्टेट कोऑर्डिनेटर ओवाईएमएस दिलीप पटेल ने जिलों में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं अन्य लीडर्स के माध्यम से अभियान के सफल क्रियान्वयन की रूपरेखा साझा की।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह अभियान किशोरों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े मिथकों व झिझक को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि स्काउट्स एवं गाइड्स राज्यभर में युवा दूत के रूप में कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक जागरूकता