टी. जी. बी. मीडिया प्रभारी अमित कुमार द्वारा आप सभी को अम्बेडकर जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें
आज पूरे देश सहित विश्वभर में डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। इस विशेष अवसर पर जगह-जगह भव्य कार्यक्रम, रैलियां, संगोष्ठियां एवं श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर एक ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने संघर्ष और ज्ञान के बल पर समाज में समानता और न्याय की नींव रखी। वे विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक और सामाजिक न्याय के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने न केवल दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई, बल्कि महिलाओं को समान अधिकार दिलाने में भी ऐतिहासिक योगदान दिया।
भारत के प्रथम कानून मंत्री के रूप में उन्होंने देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण अद्वितीय था—32 से अधिक डिग्रियाँ प्राप्त कर उन्होंने यह साबित किया कि शिक्षा ही समाज को बदलने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
उनका जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। वे बोधिसत्व, मानवता के रक्षक एवं समता के प्रतीक के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
इसी अवसर पर टी. जी. बी. मीडिया के प्रभारी अमित कुमार द्वारा समस्त देशवासियों को अम्बेडकर जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करना चाहिए।
सभी ने एक स्वर में कहा —
“महामानव डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।”
