जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने दी अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं, बाबा साहेब अम्बेडकर जी के विचारों को अपनाने का किया आह्वान

 जैजैपुर।

भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के महान पुरोधा डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों, प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।








अपने शुभकामना संदेश में विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, त्याग, शिक्षा और समानता की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने अपने अथक प्रयासों से समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों को उनके अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। भारतीय संविधान का निर्माण कर उन्होंने देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया, जो आज भी देश की एकता और अखंडता का स्तंभ बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया और सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका यह संदेश कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।

विधायक ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने आगे कहा कि अम्बेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का अवसर है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम एक ऐसे समाज का निर्माण करें, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और न्याय मिल सके।

विधायक बालेश्वर साहू ने सभी नागरिकों को अम्बेडकर जयंती की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइए, हम सभी मिलकर बाबा साहेब के सपनों का समतामूलक, सशक्त और विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दें।