हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम सिंह पैकरा ने दी अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं

 कोरिया (छत्तीसगढ़) – हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम सिंह पैकरा ने समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।







उन्होंने अपने संदेश में कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर न केवल भारत के संविधान निर्माता थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, विचारक एवं न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

डॉ. पैकरा ने कहा कि हमें बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और एक समतामूलक समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही हम एक सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं।

अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे शिक्षा, एकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा दें और बाबा साहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाएं।