खोमन गुरुजी को कैबिनेट मंत्री के करकमलों से मिला सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

 राजिम/गरियाबंद।

क्षेत्र के गौरव एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक खोमन गुरुजी को छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग) के करकमलों से सम्मानित किए जाने का गौरव प्राप्त हुआ। इस सम्मान से पूरे क्षेत्र एवं समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है।








खोमन गुरुजी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि वे समाज के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। हाल ही में उनकी रचना एक अंतरराष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिका में प्रकाशित हुई, जिसने उनकी विद्वता और सृजनशीलता को व्यापक पहचान दिलाई।

सम्मान प्राप्ति के इस अवसर पर खोमन गुरुजी ने विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा, आदिवासी समाज राजिम राज के अध्यक्ष सहित सभी आत्मीय जनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे आगे भी शिक्षा एवं समाज के विकास के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा एवं समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।