पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

 नरियारा।

नगर पंचायत नरियारा निवासी पत्रकार राकेश कुमार साहू पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।













प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 13 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे की है। पत्रकार राकेश कुमार साहू अपने घर से भोजन करने के बाद बाहर निकले थे। उसी दौरान पास में चल रहे ‘चूल माटी’ कार्यक्रम के बीच उन्हें मोबाइल पर एक फोन कॉल आया। वे शांत वातावरण में बात करने के लिए आरोपी के निवास के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान आरोपी सूर्यकांत साहू पिता राजन प्रसाद साहू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने पत्रकार के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई तथा अश्लील गाली-गलौज भी की। घटना के बाद इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना में दी गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296 एवं 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

यह मामला अपराध क्रमांक 126/2026, दिनांक 14 अप्रैल 2026 को मूलमुला थाना में दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है और आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।