बिलासपुर।
भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के महान पुरोधा डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 49 बिलासपुर के पार्षद सुनील सोनकर ने समस्त क्षेत्रवासियों, शहर एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में पार्षद सुनील सोनकर ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने अपने अथक प्रयासों से समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों को उनके अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। भारतीय संविधान के माध्यम से उन्होंने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया, जो आज भी देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया और सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका यह संदेश कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
पार्षद सुनील सोनकर ने आगे कहा कि हमें बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सभी नागरिकों को अम्बेडकर जयंती की पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइए, हम सभी मिलकर बाबा साहेब के सपनों का एक समतामूलक, सशक्त और विकसित भारत बनाने का संकल्प लें।
