‘मया दे दे मयारू-2’ को लेकर दीक्षा जायसवाल उत्साहित, बोलीं – “एक्जाम हो चुका, रिज़ल्ट पब्लिक देगी”

 जांजगीर-चांपा/रायपुर।

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा दीक्षा जायसवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “मया दे दे मयारू-2” को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। 10 अप्रैल को बड़े पैमाने पर रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म को लेकर उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।










दीक्षा जायसवाल कहती हैं कि “मया दे दे मयारू पार्ट-1 पहले ही काफी सफल रही थी और यह नाम अपने आप में एक ब्रांड बन चुका है। इस बार भी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। अब एक्जाम हो चुका है, रिज़ल्ट तो पब्लिक ही देगी।”

 शूटिंग का अनुभव रहा खास

फिल्म के अनुभव को साझा करते हुए दीक्षा बताती हैं कि शूटिंग तीनों मौसम—गर्मी, बारिश और ठंड—में हुई, जो अपने आप में चुनौतीपूर्ण थी। फिल्म में ओडिशा के अनुभवी DOP, फाइट मास्टर और कोरियोग्राफर की टीम ने काम किया है।

उन्होंने बताया कि डायरेक्टर प्रेम चंद्राकर और भूपेन्द्र साहू के साथ काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात रही।

 डायरेक्शन और टीम वर्क की तारीफ

दीक्षा के अनुसार, दोनों निर्देशक छोटे से छोटे किरदार से बेहतरीन काम लेना जानते हैं। उनके हर शॉट में गहराई होती है, और यही वजह है कि फिल्म की शूटिंग कब पूरी हो गई, पता ही नहीं चला।

 लक्षित झांझी के साथ पहली बार जोड़ी

फिल्म में दीक्षा की जोड़ी लक्षित झांझी के साथ नजर आएगी। उन्होंने बताया कि यह उनका पहला प्रोजेक्ट है साथ में, और ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन भी दोनों की अच्छी बॉन्डिंग रही। शूट से पहले दोनों सीन की अच्छी तरह रिहर्सल किया करते थे।

🎶 गीत-संगीत पहले ही बना रहा धूम

फिल्म के गाने पहले ही यूट्यूब पर पसंद किए जा रहे हैं। गीत और संगीत दोनों ही डायरेक्टर प्रेम चंद्राकर और भूपेन्द्र साहू ने मिलकर तैयार किए हैं। गानों में नया और पुराना दोनों तरह का तड़का है, जिससे हर उम्र के लोग जुड़ पा रहे हैं।

 दर्शकों को मिलेगा पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज

दीक्षा का मानना है कि फिल्म रिलीज़ होने के बाद दर्शक गानों पर झूमेंगे और खूबसूरत लोकेशन्स का आनंद लेंगे। छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा के कटक और पुरी में भी फिल्म के कई शानदार सीन शूट किए गए हैं।

 टैलेंट और सफलता की पहचान

न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, दीक्षा जायसवाल छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद टैलेंटेड अभिनेत्री हैं और उनकी फिल्मों को दर्शकों का लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिलता रहा है।

हाल ही में न्यूज़ एजेंसी के प्रतिनिधि राकेश कुमार साहू द्वारा उनके साथ किए गए फोटो सेशन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

राकेश शालिनी न्यूज़ एजेंसी, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)