रायपुर।
महान छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म “ईश्वर सत्य है” को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। राजधानी रायपुर के श्याम टॉकीज में 10 अप्रैल से यह फिल्म अपने दूसरे सप्ताह में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।
यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है, जो ईश्वर प्रसाद साहू के जीवन से जुड़ी कहानी को दर्शाती है। फिल्म में वीरनपुर गांव में हुए सांप्रदायिक दंगे और उस दौरान भुवनेश्वर प्रसाद साहू की दर्दनाक हत्या की सच्ची घटना को पर्दे पर दिखाया गया है।
फिल्म की खास बात यह है कि यह छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी फिल्म मानी जा रही है, जो किसी सच्ची घटना और जनप्रतिनिधि के जीवन पर आधारित है। यही कारण है कि दर्शक इसे भावनात्मक रूप से जोड़कर देख रहे हैं और इसे भरपूर समर्थन दे रहे हैं।
सिनेमाघरों में खासतौर पर महिलाओं की भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है, जो इस फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाता है।
न्यूज़ एजेंसी के संवाददाता के अनुसार, इस तरह की फिल्म का निर्माण छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक नई और ऐतिहासिक शुरुआत है। किसी वास्तविक जीवन पर आधारित फिल्म बनाना निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसे इस टीम ने बखूबी निभाया है।
फिल्म से जुड़े प्रमुख नाम
फिल्म के निर्माता-निर्देशक:
हेमलाल चतुर्वेदी, रमेश कुमार नाग
मुख्य कलाकार:
पवन गांधी, शालिनी विश्वकर्मा, कुणाल सिंह नायक, श्याम कुमार पटेल, भानुमति सहित अन्य कलाकारों ने अपने अभिनय से फिल्म को जीवंत बना दिया है।
आर.एस. न्यूज़ एजेंसी, जांजगीर-चांपा


