रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी जी से TGB Media प्रभारी अमित कुमार जी की मुलाकात, पत्रकारिता पर हुई विशेष चर्चा

 रायपुर। TGB Media के प्रभारी अमित कुमार ने अपने आदर्श, रायपुर प्रेस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष मोहन तिवारी जी से सौजन्य मुलाकात की। रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष बनने के बाद यह मुलाकात विशेष रूप से महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी रही।

लंबे समय बाद हुई इस भेंट को अमित कुमार ने बेहद सुखद बताया। उन्होंने कहा कि मोहन तिवारी जी उनके आदर्श हैं और उनसे हर मुलाकात में कुछ नया सीखने को मिलता है। उनके व्यक्तित्व से एक अलग ही ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच पत्रकारों की वर्तमान स्थिति, पत्रकारिता के बदलते स्वरूप तथा मीडिया से जुड़े लोगों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। मोहन तिवारी जी ने पत्रकारों के हित, उनकी सुरक्षा एवं मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखने को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

वहीं अमित कुमार ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए पत्रकारिता को और अधिक सशक्त, जिम्मेदार एवं प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह मुलाकात न केवल व्यक्तिगत रूप से प्रेरणादायक रही, बल्कि मीडिया जगत में सहयोग, संवाद एवं पत्रकार हितों को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में भी देखी जा रही है।