रितेश साहू ने होली की शुभकामनायें दी

 मालखरौदा (सक्ती)।

होली के पावन अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष रितेश कुमार साहू ने क्षेत्रवासियों को रंगों के इस महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है।





रितेश कुमार साहू ने अपने संदेश में कहा कि होली हमें सभी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियां साझा करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि त्योहार को शांति, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाएं तथा सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें।

उन्होंने कामना की कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। अंत में जनपद उपाध्यक्ष रितेश कुमार साहू ने मालखरौदा एवं सक्ती जिले के समस्त नागरिकों को पुनः होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।