देवराज चतुर्वेदी, मण्डल अध्यक्ष अंजोरा मण्डल ने दी होली की शुभकामनाएं

 

अंजोरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष देवराज चतुर्वेदी ने समस्त क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधता है।









देवराज चतुर्वेदी ने अपने संदेश में कहा कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने सभी से अपील की कि होली का त्योहार आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाएं तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें।

उन्होंने आगे कहा कि होली हमें पुरानी कटुता भुलाकर नए सिरे से रिश्तों को मजबूत करने का अवसर देती है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से सामाजिक एकता और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।

अंत में देवराज चतुर्वेदी ने समस्त अंजोरा मण्डल वासियों के सुखद, सुरक्षित एवं रंगों से भरी होली की कामना की।