*पूर्व सैनिक सुनील तिवारी जी ने दी हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं*



बलौदा बाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़)। हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुनील तिवारी ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।













सुनील तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि हिन्दू नववर्ष भारतीय संस्कृति, परंपरा और नवीन ऊर्जा का प्रतीक है, जबकि चैत्र नवरात्रि माता रानी की आराधना, श्रद्धा और शक्ति का पर्व है। यह पर्व हम सभी को सकारात्मकता, आत्मविश्वास और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आगे कहा कि इन पावन दिनों में हमें अपने जीवन में सद्भाव, भाईचारा और सेवा भावना को बढ़ावा देना चाहिए तथा समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

सुनील तिवारी ने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो।

अंत में उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि इस पावन अवसर को प्रेम, शांति और उल्लास के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखें।